फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Siya Murder Case: Charge sheet spanning over 200 pages to be presented in court.

मंडी सिया हत्याकांड: अदालत में पेश होगा 200 से अधिक पन्नों का चालान

Thu, 11 Jun 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Jun 2026 05:00 AM IST
सार

सिया हत्याकांड में पुलिस की ओर से तैयार चार्जशीट से संबंधित कानूनी आपत्तियां दूर कर ली गई हैं। करीब 200 से अधिक पन्नों वाला चालान तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
Mandi Siya Murder Case: Charge sheet spanning over 200 pages to be presented in court.
मंडी का सिया हत्याकांड। - फोटो : संवाद

विस्तार

बहुचर्चित सिया हत्याकांड में पुलिस की ओर से तैयार चार्जशीट से संबंधित कानूनी आपत्तियां दूर कर ली गई हैं। करीब 200 से अधिक पन्नों वाला चालान तैयार किया गया है। हत्या आरोप को पुख्ता करने के लिए चालान में फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्य के साथ गवाहों के बयान को आधार बनाया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस किसी भी तरह की कानूनी या तकनीकी चूक नहीं छोड़ना चाहती थी। इसी कारण चार्जशीट को अंतिम रूप देने से पहले प्रॉसिक्यूशन विभाग से कानूनी परीक्षण करवाया गया। समीक्षा के दौरान उठाई गई आपत्तियों और सुझावों को शामिल कर फाइल को संशोधित किया गया है। प्रॉसिक्यूशन विभाग की समीक्षा के बाद जांच फाइल पुलिस को वापस मिल गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

अब आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर इसी सप्ताह अदालत में चालान दायर किए जाने की तैयारी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की मां से कहासुनी के बाद छात्रा पर दराट से हमले की थ्योरी पर जांच को आगे बढ़ाया है। चालान में फोरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों पर अधिक जोर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला फोरेंसिक रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और गवाहों के बयानों के आधार पर तैयार किया है। जांच के दौरान घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में तकनीकी साक्ष्यों को महत्वपूर्ण आधार बनाया गया। सीसीटीवी फुटेज से जुड़ी वीडियो रिपोर्ट से लेकर हर तरीके से आरोपी को कानूनी सजा दिलाने के लिए इस चालान में तथ्य शामिल किए गए हैं। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

बीते 13 अप्रैल की सुबह कॉलेज छात्रा सिया की दराट से हमला कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को नघला नाला क्षेत्र से पकड़ लिया था। घटना के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन और चक्का जाम भी किया था। पुलिस जांच में आरोपी ने खुलासा किया था कि वह घर से किसी की हत्या करने की नियत से निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गर्दन की हड्डी टूटना और अत्यधिक रक्तस्राव बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed