फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Rajni Patil said CM Sukhu decisions are being praised across country Mukesh was man of the match today

Mandi: रजनी पाटिल बोलीं- सीएम सुक्खू के फैसलों की देशभर में सराहना, आज के मैन ऑफ द मैच रहे मुकेश

Thu, 11 Dec 2025 06:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 11 Dec 2025 06:08 PM IST
सार

हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के फैसलों की देशभर में सराहना हुई है। उप मुख्यमंत्री के जोश भरे भाषण के बाद उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री आज मैन आफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mandi Rajni Patil said CM Sukhu decisions are being praised across country Mukesh was man of the match today
हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल रैली को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने जन संकल्प सम्मेलन में कहा कि स्टेज पर बैठे सभी लोग एक साथ मिल गए तो हिमाचल को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। एकजुटता और पार्टी की मजबूती का संदेश देते हुए कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के फैसलों की देशभर में सराहना हुई है। उप मुख्यमंत्री के जोश भरे भाषण के बाद उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री आज मैन आफ द मैच रहे।

विज्ञापन


देशभर में भले ही कई लोग यह दावा कर रहे हों कि कांग्रेस कमजोर हो रही है, लेकिन हिमाचल ने यह संकेत स्पष्ट रूप से दिया है कि कांग्रेस खत्म नहीं हो रही है। उन्होंने इसे पार्टी के लिए महत्वपूर्ण दिन बताया। उन्होंने कहा कि सरकार तीन साल का अपना रिपोर्ट कार्ड बच्चों की तरह ईमानदारी से जनता के सामने लेकर आई हैं। इसमें कोई शंका नहीं है कि हिमाचल की जनता बार-बार कांग्रेस को चुनेगी। राज्य की छह गारंटियां पूरा करने पर दिल्ली में भी हिमाचल मॉडल की सराहना हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक विकास को भी प्राथमिकता देती है। प्रियंका गांधी का घर हिमाचल में है और जैसे ही 10 गारंटियां पूरी होंगी, वह प्रियंका को हिमाचल लेकर आएंगी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के समय में भी कई फैसलों का विरोध होता था, लेकिन बाद में वही निर्णय देशहित में साबित हुए। गांधी परिवार का हिमाचल से विशेष लगाव बताया। आपदा के समय कांग्रेस ने हमेशा आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed