फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News Pickup driver was carrying wood illegally forest department team caught him

Mandi News: अवैध रूप से देवदार की लकड़ी ले जा रहा था पिकअप चालक, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Mon, 17 Feb 2025 02:57 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 17 Feb 2025 02:57 PM IST
सार

जिला मंडी में रविवार देर रात को अवैध रूप से लकड़ी ले जा रहे एक जीप चालक को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। जीप से पकड़े गए देवदार के 30 सलीपर की कीमत एक लाख अस्सी हजार रुपये आंकी गई है। 
 

विज्ञापन
Mandi News Pickup driver was carrying wood illegally forest department team caught him
पिकअप गाड़ी से पकड़ी गई लकड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वन विभाग की टीम ने रविवार देर रात को अवैध रूप से लकड़ी ले जा रहे एक जीप चालक को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया है। जीप से पकड़े गए देवदार के 30 सलीपर की कीमत एक लाख अस्सी हजार रुपये आंकी गई है। वन विभाग की टीम ने कांढ़ा नामक स्थान पर रात्रि 10 बजे सुरेश कुमार वन खंड अधिकारी छडयांद, सुनील कुमार वन रक्षक बस्सी व हलिनू बीट, राज कुमार वन रक्षक देवधार बीट, रूप चंद वन रक्षक कोटलू  बीट व मदन लाल चौकीदार वन विश्राम गृह धरोटधार द्वारा नाका लगाया गया था।

विज्ञापन


रात्रि करीब 12:50 समय पर जीप नंबर एचपी-33बी-1557 बगस्याड से केलोधार की तरफ आयी। निरीक्षण के दौरान मौके पर उक्त गाड़ी को रोका गया। परंतु चालक द्वारा गाड़ी नहीं रोकी। नाका टीम द्वारा इस गाड़ी का पीछा करके गाड़ी को केलोधार में पकड़ा। गाड़ी के निरीक्षण के उपरांत चालक द्वारा लकड़ी के कोई भी कागज प्रस्तुत नहीं किए गए और इन लकड़ियों में हैम्बर मार्क नहीं था। चालक की पहचान गुलशन कुमार निवासी गांव सुराह डाकघर शिकावरी तहसील थुनाग जिला मंडी के रूप में हुई है। डीएफओ नाचन सुरेन्द्र कश्यप ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत गोहर थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed