{"_id":"68aaa5c275554c64e10e0c64","slug":"mandi-news-deadbody-recovered-from-beas-river-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News : ब्यास नदी से शव बरामद, पुलिस से शव को कब्जे में लेकर शुरू की आगामी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News : ब्यास नदी से शव बरामद, पुलिस से शव को कब्जे में लेकर शुरू की आगामी जांच
Sun, 24 Aug 2025 11:10 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:10 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में बिंद्रावनी के पास ब्यास नदी से एक शव बरामद हुआ है। पत्थरों के बीच यह शव फंसा हुआ था।
विज्ञापन
ब्यास नदी से शव बरामद
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मंडी जिले में सुबह से जारी मूसलाधार बारिश के बीच बिंद्रावनी के पास ब्यास नदी से एक शव बरामद हुआ है। देखने में यह शव किसी पुरूष का प्रतीत हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर बिंद्रावणी के पास आज सुबह साढ़े 9 बजे के करीब ब्यास नदी के किनारे से यह शव बरामद हुआ है। पत्थरों के बीच यह शव फंसा हुआ था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने जैसे ही यह शव पत्थरों के बीच फंसा देखा तो इसकी सूचना वार्ड पार्षद राजेंद्र मोहन को दी। पार्षद की सूचना पाकर सदर थाना की टीम मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह शव पत्थरों के बीच बुरी तरह से फंसा हुआ था और डेड बॉडी पानी से पूरी तरह से फूल गई है। संदेह जताया जा रहा है कि यह शव पिछले कई दिनों से ब्यास नदी में ही फंसा हुआ था, जिसे आज ब्यास नदी ने बाहर उगला है।
विज्ञापन
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने ब्यास नदी से शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिनाख्त के लिए शव को जोनल अस्पताल मंडी में पहुंचाया जा रहा है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन