{"_id":"6873551e03cbd8c74c0509e3","slug":"mandi-landslide-chandigarh-manali-nh-is-closed-near-char-mile-since-saturday-afternoon-2025-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mandi Landslide: चार मील के पास शनिवार दोपहर से बंद है चंडीगढ़-मनाली एनएच, वाहनों में फंसे हैं सैकड़ों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi Landslide: चार मील के पास शनिवार दोपहर से बंद है चंडीगढ़-मनाली एनएच, वाहनों में फंसे हैं सैकड़ों लोग
Sun, 13 Jul 2025 12:22 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:22 PM IST
सार
पहाड़ दरकने और लगातार मलबा गिरने के कारण शनिवार दोपहर 1:30 बजे से चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चार मील के पास हुआ लैंडस्लाइड/हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतारें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मंडी-पंडोह मार्ग चार मील के पास शनिवार दोपहर 1:30 बजे से पहाड़ दरकने और लगातार मलबा गिरने के कारण चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। इस कारण सैकड़ों वाहन दोनों ओर फंसे हुए हैं और लोगों को भारी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार रात डयोड में पहाड़ी दरकने से फोरलेन पर वाहनों में यात्री करीब 10 घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे। इसमें एक बरात भी शामिल रही। अकेले दूल्हे को ही फोरलेन ठप होने पर आगे जाना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह एकतरफा यातायात बहाल हुआ। वहीं, शनिवार दोपहर बाद डेढ़ बजे मंडी शहर के साथ लगते चार मील के पास हाईवे भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। इससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है और सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंस गए। सदर थाना पुलिस की टीम और केएमसी कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों के चलते मलबे को हटाने का काम अभी शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
#WATCH | Mandi, Himachal Pradesh | Chandigarh-Manali Highway blocked near 4-mile mark in Pandoh due to landslide. Restoration work underway pic.twitter.com/fUsWKkm1yV
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 13, 2025
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि बड़े वाहनों को हाईवे पर ही रोक दिया गया है। छोटे वाहनों के लिए दो वैकल्पिक मार्ग सुचारु रखे गए हैं। मंडी से कुल्लू जाने वाले वाहनों को भ्यूली पुल से वाया कमांद कटौला भेजा जा रहा है। कुल्लू की तरफ से आ रहे वाहनों को पंडोह से वाया गोहर-चैलचौक भेजा जा रहा है।
जिलेभर में 194 सड़कों पर यातायात ठप
शनिवार शाम 5:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार जिलेभर में 194 सड़कें, 102 बिजली ट्रांसफार्मर और 175 पेयजल योजनाएं ठप चल रही हैं। अकेले सराज क्षेत्र में 90 सड़कों पर यातायात ठप है। मलबा गिरने से बंद हुई सड़कों की बहाली कार्य के लिए 110 जेसीबी मशीनें जुटी हुई हैं।
Trending Videos
हाईवे बंद होने पर रास्ता भटके पर्यटक, छह घंटे बाद आधी रात को रेस्क्यू
मनाली से बस में घर लौट रहे पंजाब, यूपी और मंडी जिला के चार युवक शनिवार रात नौ मील में उतरने के बाद रास्ता भटक गए। दरअसल मंडी-कुल्लू मार्ग चार मील में बंद होने के चलते उन्हें शनिवार शाम सात बजे के करीब नौ मील में उतार दिया। यहां स्थानीय व्यक्ति से उन्होंने आगे जाने का रास्ता पूछा । बाद में चारों उसी रास्ते से पहाड़ी पर चढ़ गए। अंधेरा होने पर चारों युवक आपस में बिछड़ गए और दो-दो में बंट गए। जंगल भरे रास्ते में बारिश और अंधेरा होने के चलते कुछ समझ नहीं आया तो युवाओं ने 112 हेल्पलाइन पर फंसा होने की सूचना दी। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी सदर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रात 11 बजे मौके पर पहुंची और डेढ़ बजे चारों युवाओं का रेस्क्यू किया। उनकी पहचान पंजाब के बठिंडा जिला के भक्ताबाई डाकघर के केसर सिंह वाला गांव निवासी सुखविंद्र सिंह, बठिंडा निवासी सुखमनप्रीत सिंह पुत्र हरपाल सिंह, उत्तर प्रदेश निवासी रईस अहमद और मंडी जिला के धर्मपुर निवासी विजय पुत्र टेक चंद के रूप में हुई है। तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीन पर्यटकों को मंडी गुरुद्वारा पहुंचाया गया। धर्मपुर निवासी को प्राइवेट वाहन से घर भेजा गया। तहसीलदार भी मौके पर मौजूद रहे। सदर थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि चारों युवकों का देर रात रेस्क्यू कर लिया था। रविवार को उन्हें घर भेज दिया गया।