{"_id":"68ee4c339d5403ba9307e17c","slug":"mandi-cm-sukhu-said-medical-emergency-department-will-be-established-in-every-medical-college-of-the-state-2025-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mandi: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- सूबे के हर मेडिकल कॉलेज में बनेगा मेडिकल इमरजेंसी विभाग, 6 महीने में होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- सूबे के हर मेडिकल कॉलेज में बनेगा मेडिकल इमरजेंसी विभाग, 6 महीने में होगा शुरू
Tue, 14 Oct 2025 06:42 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 14 Oct 2025 06:42 PM IST
सार
मंगलवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में आइरिस वार्षिक समारोह में प्रशिक्षु डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य जगत अभूतपूर्व बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि सूबे के हर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल इमरजेंसी विभाग बनेगा।
विज्ञापन
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में आइरिस वार्षिक समारोह में प्रशिक्षु डॉक्टरों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सूबे के हर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल इमरजेंसी विभाग बनेगा। यह अगले छह महीने में सब जगह यह शुरू होगा। इसके लिए 38 पद स्वीकृत किए गए हैं। पैकेज के माध्यम से विशेषज्ञ व सुपर विशेषज्ञ तैनात होंगे। कहा कि पैरामेडिकल स्टॉफ डायरेक्टर हेल्थ सर्विस और डीएमई स्टॉफ को अलग कर दिया है। मेडिकल कालेज स्टाफ को मेडिकल एजुकेशन में लाने जा रहे हैं। कहा कि रेडियोग्राफर व लैब तकनीशियन की कमी को दूर करने के सीटें बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में आइरिस वार्षिक समारोह में प्रशिक्षु डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य जगत अभूतपूर्व बदलाव ला रही है। जबकि पूर्व में मेडिकल कॉलेजों में पुरानी ही मशीनों से काम चलाया जा रहा था। पूर्व जयराम सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये के भवन बना दिए। जोकि बेकार पड़े हैं। यदि यह धनराशि मेडिकल टेक्नोलॉजी के लिए उपलब्ध करवा दी गई होती तो स्वास्थ्य क्षेत्र में हिमाचल देश में नंबर वन होता। कहा कि डॉक्टर काम करना चाहते हैं, लेकिन अस्पताल रेफरल बन गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
एम्स दिल्ली का जिक्र करते हुए कहा कि एम्स में स्मार्ट लैब आई है। इसमें केवल एक सीरिंज ब्लड सैंपल से 100 टेस्ट का पता चल जाएगा। इस प्रकार की तकनीक हिमाचल के मेडिकल कॉलेज में लाई जाएगी। स्मार्ट मेडिकल डायगनॉज लैब लाने के लिए 75 करोड़ स्वीकृत किए। कहा कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज पुराना है। एमआरआई की मशीन तक नहीं है। कहा कि उन्होंने एमआरआई मशीन के लिए 28 करोड़ स्वीकृत किए हैं। यहां दो माह में यह सुविधा मिलेगी। कहा कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज की कैथ लैब के लिए 12 करोड़ स्वीकृत किया है। इसके लिए नौ करोड़ रुपये मिल गया है। इस मौके पर उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल, धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
कई बार असफल हुआ, लेकिन लक्ष्य तय किया
सीएम ने कहा कि जीवन में हमेशा सफलता नहीं मिलती है। कई बार असफल भी होते हैं। असफलता के बाद अपना दिल तोड़कर घर बैठ जाओगे को सफलता कभी कदम नहीं चूमेगी। उन्होंने खुद का उदाहरण दिया कि वह खुद कई बार असफल हुए लक्ष्य तय था और उस दिशा में बढ़े। सोच को लेकर आगे बढ़े और एक दिन सीएम की कुर्सी पर पहुंचा।
सीएम ने कहा कि जीवन में हमेशा सफलता नहीं मिलती है। कई बार असफल भी होते हैं। असफलता के बाद अपना दिल तोड़कर घर बैठ जाओगे को सफलता कभी कदम नहीं चूमेगी। उन्होंने खुद का उदाहरण दिया कि वह खुद कई बार असफल हुए लक्ष्य तय था और उस दिशा में बढ़े। सोच को लेकर आगे बढ़े और एक दिन सीएम की कुर्सी पर पहुंचा।
