फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Major expansion of paramedical seats in Himachal 50 students in each course

Himachal News: हिमाचल में पैरामेडिकल सीटों का बड़ा विस्तार, हर कोर्स में 50 विद्यार्थी; बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Wed, 09 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 09 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल सरकार द्वारा शिमला के आईजीएमसी और कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रत्येक प्रमुख पाठ्यक्रम में सीटों की संख्या 50 कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Major expansion of paramedical seats in Himachal 50 students in each course
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने 23 साल बाद पैरामेडिकल कोर्सों में सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत शिमला के आईजीएमसी और कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रत्येक प्रमुख पाठ्यक्रम में सीटों की संख्या 50 कर दी गई है। इस फैसले से जहां प्रदेश को प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ मिलेगा, वहीं युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर भी प्राप्त होंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि आईजीएमसी में पैरामेडिकल सीटें 10 से बढ़ा कर 50 और टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में 18 से बढ़ाकर 50 करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि इस समय सरकारी क्षेत्र में पैरामेडिकल स्टाफ की सीटें बहुत कम हैं। सरकार ने आईजीएमसी में बीएससी मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक, बीएससी रेडियोलॉजी और इमेजिंग, बीएससी एनेस्थीसिया और ओटी तकनीक के प्रत्येक पाठ्यक्रम की सीटें 10 से बढ़ाकर 50 करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में बीएससी मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक, बीएससी रेडियोलॉजी और इमेजिंग तथा बीएससी एनेस्थीसिया और ओटी तकनीक में प्रत्येक पाठ्यक्रम की सीटें 18 से बढ़ाकर 50 की गई हैं। इससे प्रदेश के युवाओं को राज्य में ही प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा। विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी को दूर करने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। सीटें बढ़ने से प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं देने में मदद मिलेगी और आधुनिक मशीनों तथा उपकरणों के उपयोग के लिए प्रशिक्षित स्टाफ भी उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार प्रदेश के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार कर रही है। इस फैसले से युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को एम्स दिल्ली के बराबर स्तरोन्नत करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed