{"_id":"ca9f3f40-c3dc-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"made-aadhar-card-to-chinese-spy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी 'जासूस' का ही बना दिया आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी 'जासूस' का ही बना दिया आधार कार्ड
धर्मशाला/शशिभूषण पुरोहित
Updated Fri, 24 May 2013 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा की कथित जासूसी के आरोप में पकड़ा गया चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी और पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो ऑफ चाइना (पीसीबी) का पूर्व सदस्य पेंपा छेरिंग विदेशी मूल से है।
विज्ञापन
लिहाजा सवाल उठता है कि विदेशी नागरिक होने के नाते उक्त तिब्बती का दिल्ली में आधार कार्ड और पहचान पत्र कैसे बन गया। अगर ये दोनों कार्ड असली हैं तो इस मामले में दिल्ली की सरकारी एजेंसियां भी संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन
धर्मशाला पुलिस की मानें तो उक्त व्यक्ति से विधानसभा क्षेत्र 20 चांदनी चौक के नाम पर बने दोनों कार्डों पर अलग-अलग नाम अंकित हैं। आधार कार्ड फुंचोक नामज्ञाल जबकि मतदाता पहचान पत्र पेंपा छेरिंग के नाम पर बनाया गया है।
विज्ञापन
लेकिन जांच का विषय यह है कि काठमांडू स्थित तिब्बतियन रिसेप्शन सेंटर के जरिए 2009 में भारत आए उक्त तिब्बती नागरिक का यहां आधार कार्ड कैसे बना?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उक्त तिब्बती 25 अक्तूबर 2011 को धर्मशाला पहुंचा। उसके बाद से वह नोरबुलिंग स्थित तिब्बतियन पुनर्वास केंद्र में रह रहा है। हालांकि आरोपी तिब्बती की आरसी वैध है।
नहीं दिया जवाब
इस बारे में पुलिस अधीक्षक कांगड़ा बलवीर ठाकुर का कहना है कि पूछताछ के दौरान पहचान पत्रों को लेकर उक्त तिब्बती कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है। जबकि विदेशी होने के नाते ये पहचान पत्र नहीं बनाए जा सकते हैं।
पुलिस ने खुफिया सुरक्षा एजेंसियों को सूचित कर दिया है। गहन छानबीन के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
एजेंसियों ने डाला डेरा
संदिग्ध चीनी जासूस होने के संदेह पर धरे गए तिब्बती मूल के नागरिक से पुलिस सहित खुफिया एजेंसियों ने देर शाम तक पूछताछ की। आईजी नार्थ राकेश अग्रवाल स्वयं इस मौके पर मौजूद रहे।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस, सीआईडी और आईबी के अधिकारियों ने धर्मशाला में देर शाम आरोपी पेंपा छेरिंग से कड़ी पूछताछ की। हालांकि अभी तक उससे जासूसी के संबंध में किसी तरह का खुलासा नहीं हो पाया है।