फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lavender sleep pillows

नींद की गोली को अब कहिए- गुड नाइट

Mon, 13 May 2013 12:25 PM IST
विनोद राणा/पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा/पालमपुर (कांगड़ा) Updated Mon, 13 May 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
lavender sleep pillows

जिन्हें रात को नींद नहीं आती है उनके लिए अच्छी खबर है। शोध कामयाब रहा तो अब उन्हें नींद की गोली नहीं खानी पड़ेगी। लोग अब रात को बिना गोली से ही आराम से सो सकेंगे।

विज्ञापन


लोगों की अच्छी नींद के लिए हिमालय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएचबीटी) पालमपुर ने एक नायाब तरीका लिवेंडर पिलो निकाला है।

लिवेंडर फूल से बने इस पिलो पर सिर रखने से रात को बेहतर नींद आएगी। आईएचबीटी पालमपुर ने यह लिवेंडर पिलो लांच किया है।

जानकारी के मुताबिक आईएचबीटी संस्थान पालमपुर ने लिवेंडर फूल के  मैटेरियल को एक कपड़े में बांधकर उसे एक छोटे तकिए का आकार दिया है।

देश भर में पहली बार तैयार किए गए इस खुशबूदार तकिए को रात को सोते समय अपने बेड पिलो के नीचे रखेंगे तो रात को आराम से नींद आएगी।

बेहतर नींद के लिए आईएचबीटी ने इस लिवेंडर फूल को चंबा के सलूणी में कृषि विवि के  सहयोग से तैयार किया है। इससे पहले लिवेंडर फूल कश्मीर में ही पैदा होता था।
विज्ञापन


अब आईएचबीटी ने इसे अरुणाचल में भी पैदा किया है। कपड़े में बांधकर तैयार किए गए लिवेंडर पिलो को संस्थान जल्द मार्केट में उतारेगा।

हालांकि, अभी इसकी कीमत तय नहीं है, लेकिन करीब दो से ढाई सौ के बीच इसकी कीमत होगी। जब तक इस पिलो में लिवेंडर की खुशबू रहेगी, तब तक नींद आती रहेगी।

बताया जाता है कि यह दो तीन महीने आराम से चल सकता है। आईएचबीटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अनिल सूद का कहना है कि आईएचबीटी ने यह लिवेंडर पिलो लांच किया है। इसे जल्द बाजार में उतारा जाएगा। डा. सूद की मानें तो देश में यह पहला लिवेंडर पिलो होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed