फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Zilla Parishad cadre workers will be on strike today

Kullu News: आज हड़ताल पर रहेंगे जिला परिषद कैडर के कर्मी

Sun, 01 Oct 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 01 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad cadre workers will be on strike today
लाहौल के उदयपुर में जिला परिषद कर्मचारी अधिकारी महासंघ के  अनिश्चितकालीन हड़ताल करते हुए।
केलांग (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर उप विकास खंड के तहत आने वाले जिला परिषद कैडर के कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार को जिले में ग्राम सभाओं का आयोजन होना है लेकिन ये कर्मचारी खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग में विलय के लिए जिला परिषद कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिला परिषद कैडर कर्मचारी उदयपुर उप विकास खंड के अध्यक्ष रमेश डोगरा ने कहा कि हड़ताल के चलते पंचायतों में विकास कार्य ठप हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद कैडर कर्मचारी ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग में विलय की मांग कर रहे हैं। पूर्व सरकार के समय में जिला परिषद कैडर कर्मचारियों ने 13 दिन तक लगातार कलम छोड़ हडताल की थी। छठे वेतन आयोग का लाभ वर्तमान में भी उन्हें नहीं मिल रहा है। मांगें पूरी होने तक विरोध जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed