फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youths preparing for army and police recruitment

Kullu News: सेना, पुलिस भर्ती की तैयारियों में जुटे युवा

Sat, 09 May 2026 10:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Youths preparing for army and police recruitment
कुल्लू। जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एक बार फिर रौनक लौट आई है। मैदान के पुराने स्वरूप में आने से शहर के युवाओं ने खेलकूद के साथ सेना, पुलिस और अन्य भर्तियों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। करीब 15 दिन बाद युवाओं और आम लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

शहर के अधिकांश मैदानों में पीपल जातर मेले का अस्थायी बाजार सजा हुआ है, जिसके चलते युवाओं के लिए केवल क्रिकेट मैदान ही उपलब्ध था। इस मैदान में 24 अप्रैल से संत निरंकारी मिशन का समागम आयोजित किया गया था, जिसके कारण यहां सभी गतिविधियां बंद थीं। इससे युवाओं को खेलकूद और शहरवासियों को सुबह की सैर में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

अब निरंकारी मिशन के पंडाल और अन्य अस्थायी ढांचे हटा दिए गए हैं तथा करीब 90 प्रतिशत मैदान खाली हो चुका है। साफ-सफाई के बाद यहां फिर से खेल गतिविधियां शुरू हो गई हैं। युवा सेना, पुलिस और अन्य प्रतियोगी भर्तियों की तैयारी में जुट गए हैं। मैदान में अभ्यास करने वालों में युवाओं के साथ युवतियों की संख्या भी अच्छी-खासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहिल, पंकज ठाकुर, सोनाली, दीपक और निका राम ने बताया कि पिछले 15 दिनों से उन्हें मालरोड और सर्कुलर रोड पर अभ्यास करना पड़ रहा था। अब मैदान खुलने से उन्हें काफी सुविधा मिली है।

फुटबाल कोच पवन ठाकुर ने कहा कि वह पिछले दो सप्ताह से अपने खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण नहीं दे पा रहे थे, लेकिन अब मैदान उपलब्ध होने से अभ्यास फिर से शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed