फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youths created ruckus, broke the windows of Volvo bus in Kullu, two arrested

Kullu News: युवकों ने मचाया हुड़दंग, कुल्लू में वोल्वो बस के शीशे तोड़े, दो गिरफ्तार

Mon, 15 Dec 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 15 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Youths created ruckus, broke the windows of Volvo bus in Kullu, two arrested
स्थानीय युवक के साथ हरियाणा के आरोपियों ने चालक-परिचालक के साथ मारपीट भी की
विज्ञापन

आरोप- बस कैथल ले जाने की बात पर उलझे, तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सरवरी बस अड्डे में रात को किया हंगामा, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित सरवरी बस अड्डे में वोल्वो बस में बैठने को लेकर तीन युवकों ने हुड़दंग मचाया। इन युवाओं ने रविवार रात को जमकर हंगामा किया और वोल्वो बस के शीशे भी तोड़ दिए।
काफी देकर तक हंगामा करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। परिचालक की शिकायत पर अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो मौके से भाग गए हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिवम कश्यप (28) निवासी लोअर ढालपुर, कुल्लू और बबलू (29) निवासी मकान नंबर 370/1 वार्ड नंबर 8, माता गेट कैथल जिला कैथल हरियाणा शामिल हैं। दोनों से पुलिस तीसरे आरोपी हरियाणा निवासी अमित के बारे में पूछताछ कर रही है। इसकी तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एचआरटीसी के कुल्लू डिपो के परिचालक श्याम लाल ने कहा कि 14 दिसंबर को वह चालक हेमराज के साथ वोल्वो बस लेकर मनाली से चंडीगढ़ जा रहे थे। रात को बस करीब 9:50 बजे बस अड्डा सरवरी पहुंची। आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप पर बस खड़ी थी तो इस दौरान शराब के नशे में तीन युवकों ने बस में बैठने को लेकर विवाद किया। आरोपियों ने पूछा कि बस कैथल जाएगी या चंडीगढ़। इस पर आरोपियों ने कहा कि हमें कैथल तक लेकर जाओ। जब उन्हें बताया गया कि चंडीगढ़ तक गाड़ी जाएगी, इस पर आरोपियों ने परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। चालक के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने वोल्वो बस पर पत्थर फेंककर इसके आगे और पीछे का शीशा तोड़ दिया। जिस समय बस पर पत्थर मारे गए, उस समय बस में सवारियां भी मौजूद थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची लेकिन आरोपी मौके से भाग गए थे। उधर, बस अड्डा प्रभारी खूब राम ने कहा कि इसके बाद चंडीगढ़ के लिए दूसरी बस भेजने पड़ी। बस चंडीगढ़ के लिए एक घंटा देरी से गई। बस स्टैंड में आए दिन शरारती तत्व घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बस अड्डे के अंदर सुरक्षा के पुलिस पुख्ता इंतजाम करें।



एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मारपीट और तोड़फोड़ की घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे तीसरे आरोपी के बारे में पूछताछ की जा रही है। उसकी तलाश एक टीम गठित की गई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed