फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth should come forward to remove evils: Kuldeep

कुरीतियां दूर करने में आगे आएं युवा : कुलदीप

Fri, 22 Dec 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 22 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Youth should come forward to remove evils: Kuldeep
कुल्लू। देश सेवा में योगदान देने के साथ स्वयंसेवी समाज में फैली कुरीतियों और अंधविश्वास को भी दूर करने में अपनी भूमिका निभाएं। यह बात सेवानिवृत्त जिला लोक संपर्क अधिकारी कुलदीप गुलेरिया ने जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में एनएसएस शिविर में बतौर मुख्यातिथि कही।
विज्ञापन

कहा कि नशा एक धीमा जहर है जिससे अनमोल जिंदगियां तबाह होती जा रही हैं। प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि देश सेवा की सार्थकता तभी सिद्ध होगी अगर विद्यार्थी और युवा देश हित में एक पुनीत कार्य करें।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राज कुमार शर्मा और पूनम देवी ने कहा कि 27 दिसंबर तक चलने वाले शिविर में गोद लिए गए गांव बंदरोल में श्रमदान के अतिरिक्त स्वच्छता, पौधरोपण, रास्तों की मरम्मत और अन्य गतिविधियां होंगी। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खराहल में एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह शिविर 28 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम अधिकारी गुलशन कुमार और सोनम डोलमा ने कहा कि एनएसएस इकाई की ओर से गोद लिए गए किंजा गांव में साफ-सफाई तथा स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा।

इस दौरान कार्यकारी प्रधानाचार्य ऊषा किरण और वरिष्ठ प्रवक्ता समीर आदि उपस्थित रहे। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जल्लूग्रां के स्वयंसेवियों ने आपदा प्रभावितों की मदद के लिए धनराशि भी एकत्रित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed