फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth learnt the tricks of disaster management and career building

Kullu News: युवाओं ने सीखे आपदा प्रबंधन और कॅरिअर निर्माण के गुर

Thu, 27 Aug 2026 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 27 Aug 2026 05:41 AM IST
विज्ञापन
Youth learnt the tricks of disaster management and career building
भुंतर (कुल्लू)। मेरा युवा भारत कुल्लू की ओर से बजौरा में आयोजित तीन दिवसीय लीडरशिप बूट शिविर का समापन हो गया। जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में युवाओं को नेतृत्व क्षमता, आपदा प्रबंधन और कॅरिअर निर्माण की जानकारी दी गई। जिला आपदा प्रबंधन के राकेश कुमार ने आपदा से पहले की तैयारियों और बचाव उपायों की जानकारी दी। होमगार्ड टीम ने व्यावहारिक अभ्यास करवाकर बचाव तकनीकें सिखाईं। डाइट कुल्लू के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने कॅरिअर निर्माण, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों पर युवाओं का मार्गदर्शन किया। शिविर में नेशनल यूथ वालंटियर्स लक्ष्मी कश्यप, तनुजा, किरण और निहाल समेत अन्य स्वयंसेवकों व प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं ने नेतृत्व, टीमवर्क, आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और आपदा प्रबंधन से जुड़े कौशल सीखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed