फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth learning the tricks of rafting in the Beas stream

Kullu News: ब्यास की धारा में राफ्टिंग के करतब सीख रहे युवा

Sun, 06 Oct 2024 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Youth learning the tricks of rafting in the Beas stream
देश-विदेश के युवाओं को मिल रहा बेसिक प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देश के एकमात्र राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी (कुल्लू) में देश-विदेश के 35 युवा राफ्टिंग के करतब ब्यास की शीतल जलधारा में सीख रहे हैं। ब्यास की लहरों में हिमाचल समेत अरुणाचल, हैदराबाद और नेपाल के युवा राफ्टिंग का बेसिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। युवा प्रशिक्षण पाकर तैराकी, क्याकिंग, राफ्टिंग और आपदा प्रबंधन में निपुण बनेंगे।

रिवर राफ्टिंग केंद्र पिरड़ी में युवाओं को 14 अक्तूबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की ओर से प्रशिक्षण पूरा करने के उपरांत युवाओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी के प्रभारी एवं अनुदेशक गिमनर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में युवाओं को तैराकी, क्याकिंग, राफ्टिंग एवं आपदा प्रबंधन में निपुण बनाया जाएगा। उधर, अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि संस्थान कई युवाओं को राफ्टिंग का प्रशिक्षण प्रदान कर चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed