{"_id":"6160315a8ebc3ed3d13b4d88","slug":"youth-arrested-with-chitta-in-bhuntar-kullu-news-sml386490844","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर में युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर में युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। पुलिस ने हाथीथान के एक युवक को 6.13 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी के पास तलाशी के दौरान चिट्टे की यह खेप मिली है। आरोपी चिट्टे की डिलीवरी देने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार रात को पुलिस की एक टीम भुंतर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक चिट्टा लेकर किसी को डिलीवरी देने जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने हाथीथान में युवक को रोका। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह टालमटोल करने लगा। जब युवक की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से चिट्टा बरामद हुआ है। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी की पहचान विपिन कुमार (38) निवासी गांव हाथीथान, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि हेरोइन या अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की कड़ी नजर है। आम जनता से अनुरोध किया कि किसी भी मादक पदार्थ या नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को तुरंत दें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।