Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   MLA Anuradha listened to the problems of the villagers.

Kullu News: विधायक अनुराधा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Sun, 29 Nov 2026 04:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
MLA Anuradha listened to the problems of the villagers.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। विधायक अनुराधा राणा ने ग्राम पंचायत शकौली के बरदंग, शकौली, मशादी और पिमल गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र में चल रहे तथा स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जनसंवाद में प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत बजट और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को इनका लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत उदयपुर के प्रधान राजेश बाबा, बीडीसी सदस्य कंचन, ग्राम पंचायत शकौली की प्रधान सुमन सहित पार्टी कार्यकर्ता और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed