{"_id":"6182bc9fe7193959e70e8d87","slug":"youth-arrested-with-charas-kullu-news-sml3891971156","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ युवक किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस के साथ युवक किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। पुलिस ने पार्वती घाटी के तहत आने वाले उच्चधार में 990 ग्राम चरस के साथ एक युवक को धरा है। आरोपी के पास तलाशी के दौरान चरस की यह खेप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम पार्वती घाटी में मणिकर्ण के उच्चधार की तरफ गश्त पर निकली थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली। उसके पास चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी की पहचान पुरखू राम उर्फ पूर्ण (29) निवासी धारा, डाकखाना गड़सा, तहसील भुंतर, कुल्लू के रूप में हुई है। युवक चरस की खेप ठिकाने लगाने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने इसके मंसूूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस की ओर से इस युवक के संपर्क में आए संदिग्ध लोगों की भी पहचान की जाएगी। पहचान के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने लगातार तीन दिनों में नशे के साथ तस्करों को पकड़ा है। कुल्लू में युवा पीढ़ी बरबादी की ओर धकेली जा रही है। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। नशे के काले कारोबारियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी। विशेष अन्वेषण शाखा नशे के कारोबारियों पर पैनी नजर बनाए रखे हुए है।