फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youngsters caught consuming chitta drug were given a good lesson

Kullu News: चिट्टा का नशा करते पकड़े युवाओं की खूब लगी क्लास

Sat, 08 Mar 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 08 Mar 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Youngsters caught consuming chitta drug were given a good lesson
ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया, डांट लगाने के बाद किए पुलिस के हवाले
विज्ञापन

नग्गर क्षेत्र के नशाला गांव का मामला, लोगों ने युवकों का वीडियो भी बनाया
नशे के खिलाफ मैदान में उतरे ग्रामीण, इलाके में खुद ही कर रहे हैं निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर/पतलीकूहल। नशे के खिलाफ आम जनता मैदान में उतरने लगी है। जिले के नग्गर क्षेत्र के नशाला गांव में ग्रामीणों ने चार युवकों को चिट्टा का नशा करते पकड़ा। नाराज ग्रामीणों ने मौके पर ही उनकी खूब क्लास लगाई।
इस घटना का वीडियो भी बनाया गया है। डांट लगाने के बाद आरोपी युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बता दें कि दो दिन पहले भी रायसन में नशेड़ियों को चिट्टा का नशा करते ग्रामीणों ने पकड़ा था। ग्रामीणों ने उन्हें मुर्गा बनाकर सबक सिखाया था। अब नग्गर के नशाला में भी ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। ग्रामीण क्षेत्र में खुद ही निगरानी कर रहे हैं कि उनके क्षेत्र में कोई नशा न करे और नशे की तस्करी न हो।
विज्ञापन

उधर, इस मामले में पतलीकूहल थाना प्रभारी रजत ने बताया कि पुलिस चिट्टा का नशा करने और तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त नजर रखे हुए है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस लोगों से भी अपील कर रही है कि वे किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, जिससे नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके। कहा कि नग्गर में नशा करते चार युवक पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed