{"_id":"6a7328f7171e63f574025fb2","slug":"workers-must-get-an-e-shram-card-shashank-kullu-news-c-89-1-ssml1015-183398-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-श्रम कार्ड जरूर बनवाएं कामगार : शशांक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-श्रम कार्ड जरूर बनवाएं कामगार : शशांक
विज्ञापन
कुल्लू। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का निरंतर लाभ उठाने के लिए कामगार ई-श्रम कार्ड अवश्य बनवाएं। यह बात श्रम कल्याण अधिकारी शशांक ने कही।
उन्होंने कुल्लू जोन के सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से जल्द कार्ड बनवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ई-श्रम पोर्टल, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के सभी असंगठित कामगारों का एक केंद्रीय डाटाबेस तैयार करना है। ई-श्रम पंजीकरण के लिए कामगार की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कामगार के पास आधार कार्ड (जो सक्रिय मोबाइल नंबर से लिंक हो) और बैंक खाता संख्या विवरण (पासबुक) होना अनिवार्य है। सभी पात्र लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, या फिर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर अथवा लोक मित्र केंद्र जाकर भी अपना कार्ड बनवा सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि ई-श्रम कार्ड न बनवाने की स्थिति में भविष्य में बोर्ड से मिलने वाले लाभों और वित्तीय सहायता प्राप्त करने में कठिनाई आ सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी, सहायता या किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए लाभार्थी कार्यालय के नंबर 01902-293025 पर किसी भी कार्य दिवस के दौरान संपर्क कर सकते हैं। संवाद