{"_id":"6813a514c5a8489ab7084afb","slug":"work-has-started-jam-has-become-an-obstacle-if-the-traffic-stops-then-we-will-build-a-bridge-in-a-week-kullu-news-c-89-1-klu1002-146626-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: काम शुरू, जाम बना बाधा, ट्रैफिकरुके तो एक सप्ताह में बना देंगे पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: काम शुरू, जाम बना बाधा, ट्रैफिकरुके तो एक सप्ताह में बना देंगे पुल
Thu, 01 May 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 01 May 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के तकनीकी विंग के अधिकारी बोले- यातायात दबाव बन रहा बाधा
एनएच-305 पर मंगलौर में 18 दिन पहले भारी वाहन गुजरने से ढह गया था पुल
विभाग ने प्रशासन से मांगा सहयोग, कहा- दिन में कुछ देर के लिए रोकें यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एनएच-305 में मंगलौर के पास भारी वाहन गुजरने से पुल गिरने के 18 दिन बाद भी अभी तक नया ब्रिज तैयार नहीं हो पाया है। जिला प्रशासन ने दावा किया था कि एक सप्ताह के भीतर पुल तैयार कर लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी।
इसके विपरीत ब्रिज का निर्माण कार्य भी ठीक से शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग के तकनीकी विंग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि उन्होंने पुल का निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। यातायात अधिक होने से निर्माण कार्य में बाधा आ रही है। ठीक से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दिन में कुछ देर के लिए यातायात रोका जाए, जिससे निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। अगर प्रशासन का सहयोग मिला तो एक सप्ताह में ब्रिज तैयार कर लिया जाएगा।
उधर, पुल का निर्माण कार्य पूरा न होने से इस मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्ग तंग होने से जाम की स्थिति बन रही है। इस मार्ग को सुचारू करने में कई बार एक घंटे तक का समय लग रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
--
मंगलौर में ब्रिज लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। ट्रैफिक ज्यादा होने से कार्य करने में परेशानी हो रही है। प्रशासन से अपील की है कि दिन में आधा घंटे के लिए बीच-बीच में यातायात को रोका जाए, जिससे काम में तेजी आ हो सके। प्रशासन सहयोग करता है तो ब्रिज एक सप्ताह से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। अन्यथा ज्यादा समय लग सकता है। - जीएल ठाकुर, अधिशासी अभियंता, तकनीकी विंग लोक निर्माण विभाग