फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women tied up with Kullavi Nati in kullu

Kullu News: कुल्लवी नाटी से महिलाओं ने बांधा समां

Fri, 10 Mar 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 10 Mar 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Women tied up with Kullavi Nati in kullu
कुल्लू के देव सदन में आयोजित एकल अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं
कुल्लू। एकल अभियान महिला दिवस के तहत शुक्रवार को देवसदन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने कुल्लवी नाटी डालकर समां बांध दिया। एकल अभियान महिला भाग कुल्लू अंचल मनाली की ओर से करवाए गए कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए।
महिलाओं ने संसार को जन्म दिया है फिर भी बेटियों को अलग समझा जा रहा है। आज हम स्वर्ण युग में जी रहे हैं, बेटी को बचाना अपने अस्तित्व और अपने देश को बचाना है। हमें बेटियों के प्रति अपनी सोच को बदलना होगा। कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इशा और सलोचना ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर अपनी काबिलियत साबित की है। इस दौरान उत्तर भारत ग्राम स्वराज्य प्रमुख मनोहर लाल, कुल्लू भाग अभियान प्रमुख शेर सिंह, पवन शर्मा, कार सेवा दल के चेयरमैन मनदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed