फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women of Palchan village learned the intricacies of flood and disaster management.

Kullu News: पलचान गांव की महिलाओं ने जानीं बाढ़ और आपदा प्रबंधन की बारीरियां

Wed, 19 Feb 2025 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Feb 2025 07:35 AM IST
विज्ञापन
Women of Palchan village learned the intricacies of flood and disaster management.
बाढ़ और आपदा प्रबंधन कार्यशाला में भाग लेती महिलाएं। -स्रोतः पंचायत
कुल्लू। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान ने सोमवार को मौहल स्थित अपने परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मनाली की पलचान पंचायत की करीब 50 महिलाओं ने बाढ़, आपदा प्रबंधन की बारीकियां जानकर और संवेदनशीलता मूल्यांकन पर चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यशाला में संस्थान के प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने महिलाओं को संस्थान की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समन्वयक वर्षा ने महिलाओं को बाढ़ खतरे की पहचान और प्रबंधन के उपायों के बारे में बताया। वन विभाग के बीओ बालक राम ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि बाढ़ और आपदा प्रबंधन के लिए वन विभाग भी सक्रिय रूप से काम कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने वनों की रक्षा और वनीकरण की महत्वता पर जोर देते हुए कहा कि जंगलों की सुरक्षा से ही हम प्राकृतिक आपदाओं से बच सकते हैं। कार्यशाला में शोधार्थी डिंपल, सुमति और पंकज ने भी ग्रामीण महिलाओं को बाढ़ और आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। इस कार्यक्रम ने महिलाओं को आपदाओं के प्रति संवेदनशील बनाने और उन्हें तैयारी के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed