फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women cleaned stepwells in Talaiti

Kullu News: तलाईटी में महिलाओं ने साफ कीं बावड़ियां

Sun, 07 Jul 2024 04:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:08 PM IST
विज्ञापन
Women cleaned stepwells in Talaiti
गांव में उगी घास और भांग के पौधे भी किए नष्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ग्राम पंचायत सेऊगी के वार्ड नंबर दो तलाईटी में महिलाओं ने प्राकृतिक बावड़ियों को संवारा है। महिलाओं ने वार्ड की भी सफाई की। भागासिद्ध महिला मंडल की सदस्यों ने सार्वजनिक स्थानों और रास्तों में उगी घास और भांग के पौधों को उखाड़ा। लोगों को पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश भी दिया। महिला मंडल की प्रधान रीना देवी ने कहा कि पेयजल के महत्व को समझते हुए प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि भागासिद्ध महिला मंडल की सदस्यों ने लोअर तलाईटी गांव में स्थित प्राकृतिक बावड़ियों की सफाई की। इसके अलावा गांव में उगे भांग के पौधों को नष्ट किया। वार्ड सदस्य निरत राम ने कहा कि महिलाओं ने पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति अपनी भूमिका सुनिश्चित की है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान पुष्पा, तुलसी देवी, रीता देवी, तोषी, निर्मला, बेगमा, अहल्या देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed