{"_id":"6aa593d69daa3259900f7ab0","slug":"upgradation-work-on-banjar-bathahad-road-stalled-shauri-kullu-news-c-89-1-ssml1012-186517-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजार-बठाहड़ सड़क को स्तरोन्नत का काम ठप : शौरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजार-बठाहड़ सड़क को स्तरोन्नत का काम ठप : शौरी
विज्ञापन
बंजार के गुशैणी में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते बंजार भाजपा के कार्यकर्ता। संवाद
गुशैणी (कुल्लू)। बंजार भाजपा मंडल की ओर से तीर्थन घाटी के गुशैणी में शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर संगठनात्मक कार्यक्रमों और पार्टी शीर्ष नेतृत्व की ओर से सौंपे गए दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई।
इसके बाद तीर्थन घाटी की ज्वलंत समस्याओं और प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुशैणी बाजार में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। विधायक सुरेंद्र शौरी ने प्रदेश सरकार की ओर से क्षेत्र की लगातार अनदेखी पर कड़ा आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विधायक प्राथमिकता के तहत पेखड़ी और नोहांडा पंचायतों के लिए सम्मिलित रूप से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पांच करोड़ की लागत वाली परियोजना तैयार कर 2023 में नाबार्ड को प्रेषित की गई थी, जिसे वर्तमान प्रदेश सरकार के इशारे पर निरस्त कर वापस भेज दिया गया है, जो सीधे तौर पर घाटी की जनता के साथ अन्याय है।
बंजार-बठाहड़ मुख्य सड़क को स्तरोन्नत करने के लिए करीब 12 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया था और पिछले वर्ष से इस पर काम चल रहा था लेकिन आज प्रदेश सरकार और विभाग की उदासीनता के कारण यह काम पूरी तरह से ठप पड़ा है। सड़क की टारिंग का भविष्य अंधकार में है और यही हाल घाटी की सरची और पेखड़ी जैसी अन्य संपर्क सड़कों का भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से मिलने वाले विकास के पैसे से कांग्रेस सरकार अपनों की झोली भर रही है, जिसके कारण सभी सड़क परियोजनाएं अधर में लटक गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पिछले साल आपदा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी का भवन ढह चुके भवन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से नए भवन के निर्माण में की जा रही देरी के कारण स्थानीय विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए तुरंत बजट आवंटित कर नए स्कूल भवन का निर्माण शुरू किया जाए। इस दौरान बंजार मंडल प्रभारी अनिल राणा और जिप सदस्य कुसुमलता दीपक मौजूद रहीं।