{"_id":"63790a41adfb1c2ccc4f6aac","slug":"winter-season-gained-momentum-tourists-increased-in-weekends-kullu-news-sml428319027","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर सीजन ने रफ्तार पकड़ी, वीकेंड में पर्यटक बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर सीजन ने रफ्तार पकड़ी, वीकेंड में पर्यटक बढ़े
विज्ञापन
शनिवार को वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुआ मनाली का मालरोड-संवाद
- फोटो : Kullu
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में विंटर सीजन रफ्तार पकड़ने लगा है। एक दिसंबर के बाद शादियों का सीजन शुरू होने से नव विवाहित दंपतियों के आने का भी क्रम शुरू हो जाएगा।
वीकेंड में मनाली में पर्यटकों का मेला लग गया है। इस शुक्रवार और शनिवार को यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आम दिनों की अपेक्षा इन दो दिनों में यहां करीब 200 पर्यटक वाहन अधिक पहुंचे हैं। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। पर्यटक अटल टनल रोहतांग को पार कर सिस्सू और गुलाबा की ओर बर्फीली वादियों में लुत्फ लेने के लिए काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।
वीकेंड के चलते दो दिन में बाहरी राज्यों से 400 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे हैं। हिमाचल के विभिन्न जिलों से भी हर रोज यहां लोग सैर-सपाटे के लिए पहुंच रहे हैं। बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद है लेकिन गुलाबा और इसके आसपास पर्यटक बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कर रहे हैं। गुलाबा के लिए भी हररोज 300 के करीब वाहन जा रहे हैं। इतने ही वाहन अटल टनल रोहतांग को पार कर सिस्सू तक पहुंच रहे हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को यहां आने वाले वाहनों की संख्या 600 का आंकड़ा पार कर गई। यह सभी वाहन बाहरी राज्यों से पहुंचे।
विज्ञापन
इसके अलावा वोल्वो और निगम की बसों में भी पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। इससे पहले यहां आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा 400 के करीब था। एक दिसंबर के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। पर्यटन कारोबारियों की मानें तो हनीमून के लिए अभी से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।
इस बार दिसंबर में अच्छा विंटर सीजन चलने की उम्मीद है। फेडरेशन ऑफ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष एवं मनाली होटलियर एसोसिएशन के चीफ पैटर्न गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि वीकेंड के चलते पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ी है। उन्होंने बताया कि दिसंबर के बाद इस संख्या में और इजाफा होगा।