फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Will protest if work on Kurched and Dhar roads is not started

Kullu News: कुरचेड़, धार सड़क का कार्य शुरू न किया तो करेंगे प्रदर्शन

Sun, 14 Apr 2024 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
Will protest if work on Kurched and Dhar roads is not started
ग्राम पंचायत सलग्रां के उपप्रधान ने लोक निर्माण विभाग को चेताया
विज्ञापन

बीते वर्ष टेंडर लगने के बाद भी विभाग ने आरंभ नहीं किया है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के सलग्रां पंचायत के ग्रामीणों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। लोक निर्माण विभाग कुरचेड़ और धार सड़क के कार्य को पूरा करने में लेटलतीफी कर रहा है। ऐसे में पंचायत की समस्याओं को लेकर उपप्रधान लालू शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने जारी वक्तव्य में लोक निर्माण विभाग को सलग्रां पंचायत के गांव कुरचेड़ और धार सड़क को लेकर चेताया है कि इस बार सड़क का काम जल्द शुरू नहीं किया गया, तो विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के अलावा काले झंडे भी दिखाएंगे।
वायरल अपने वक्तव्य के अनुसार सड़क के विगत वर्ष टेंडर हो चुके हैं, लेकिन विभाग ने अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी इस सड़क का काम जल्द शुरू करने के विभाग को आदेश दिए थे। उपप्रधान इस मसले को लेकर स्वयं कई बार विभागीय अधिकारियों से मिले, लेकिन उनकी बातों को अनसुना किया गया।
विज्ञापन

कुरचेड़ लाहौल घाटी का एकमात्र गांव है, जो अभी सड़क से नहीं जुड़ा है। आज भी इस गांव के लोगों को रोजमर्रा की वस्तुएं पीठ पर उठाकर ले जानी पड़ती हैं। धार सड़क को लेकर लालू शर्मा ने कहा कि विभाग ने पत्थर बिछाकर रखा और आगे काम शुरू नहीं किया है। लोक निर्माण विभाग के चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने कहा कि दोनों सड़कों का काम पहले ही अवार्ड हो चुका है। बर्फबारी के बाद अब सीजन खुलने लगा है। ऐसे में जल्द दोनों सड़कों का काम शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed