फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Will fight against ropeway till the last breath

Kullu News: आखिरी सांस तक लड़ेंगे रोपवे के खिलाफ लड़ाई

Thu, 24 Jul 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 24 Jul 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Will fight against ropeway till the last breath
रोपवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश का दावा- कुल्लू में आज होगी विशाल जनसभा
विज्ञापन

बोले- लोगों का मिल रहा समर्थन, प्रदर्शन को कमजोर करने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बिजली महादेव संघर्ष समिति के साथ कुल्लू की जनता है। संघर्ष समिति ने गांव-गांव में जाकर बैठकें की हैं। लोगों का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। 25 जुलाई को कुल्लू में विशाल जनसभा होगी।
रोपवे के विरोध में होने वाले प्रदर्शन को कमजोर करने के लिए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं लेकिन आखिरी सांस तक रोपवे के विरोध में लड़ाई जारी रहेगी। राजनीतिक दबाव के चलते आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। यह बात बिजली महादेव संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश नेगी ने कुल्लू में कही। उन्होंने कहा कि खराहल के जनप्रतिनिधियों के साथ कोई नहीं है। जनता बिजली महादेव के साथ और देववाणी के साथ है।
विज्ञापन

बिजली महादेव रोपवे के विरोध में मनाली से बंजार के साथ प्रदेश भर के लोगों में रोष है। लोग बिजली महादेव को पर्यटन स्थल नहीं बनाना चाहते। देवता ने देववाणी के माध्यम से बिजली महादेव रोपवे के लिए साफ इन्कार किया है। बिजली महादेव में जो दरारें पड़ी हैं, इससे लोग डरे हुए हैं। बिजली महादेव मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष फतेह सिंह राणा ने कहा कि बंदल पंचायत प्रधान की देवता के पैसे खर्च कर दिल्ली जाने की बात निराधार है। उन्होंने कहा कि वह 15 दिन में इसका प्रमाण दें, अन्यथा मानहानि का दावा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed