Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   100 CITU activists from Kullu to make their voices heard in Delhi

Kullu News: दिल्ली में गरजेंगे कुल्लू के 100 सीटू कार्यकर्ता

Sun, 29 Nov 2026 04:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
100 CITU activists from Kullu to make their voices heard in Delhi
खराहल (कुल्लू)। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कुल्लू से सीटू के करीब 100 कार्यकर्ता सोमवार को दिल्ली रवाना होंगे। कार्यकर्ता एक से तीन दिसंबर तक रामलीला मैदान में आयोजित ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ कार्यक्रम में भाग लेकर मजदूरों, किसानों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे उठाएंगे।
विज्ञापन

सीटू के जिला सचिव राजेश ठाकुर ने बताया कि प्रदर्शन में देश के विभिन्न राज्यों से संगठन के राष्ट्रीय स्तर के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसमें 42 हजार रुपये मासिक वेतन लागू करने, महंगाई पर रोक लगाने और आंगनबाड़ी, मिड-डे मील व आशा कर्मियों को नियमित करने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। इसके अलावा वीवी-जी राम जी और निर्माण मजदूरों के लिए श्रमिक कल्याण से जुड़े लाभ लागू करने की मांग भी की जाएगी। सीटू के जिला के पूर्व अध्यक्ष देवराज नेगी ने बताया कि रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम के दौरान मजदूरों, किसानों और कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed