{"_id":"69b6eb4ca3d52d26fd0f314e","slug":"white-silver-spread-in-the-residential-area-kullu-news-c-89-1-klu1002-171367-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल के रिहायशी क्षेत्र में बिछी सफेद चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल के रिहायशी क्षेत्र में बिछी सफेद चांदी
Sun, 15 Mar 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की चंद्रा घाटी में रविवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और बर्फबारी हुई। घाटी में रिहायशी इलाकों तक बर्फ के फाहे गिरने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। आने वाले दिनों में मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश, बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि का संभावना जताई है।
रविवार को दोपहर बाद घाटी के कोकसर, शूलिंग, खांगसर, गोंधला सहित सीबी रेंज की सभी पहाड़ियों पर बर्फबारी का दौर जारी रहा। मार्च में जनजातीय जिले में बारिश होना शुभ संकेत नहीं माना जा रहा है। इस दौरान बर्फबारी का नजारा देख अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू पहुंचे सैलानियों ने खूब आनंद लिया और अपने सगे संबंधियों को भी ताजा बर्फबारी का नजारा दिखाया।
इस दौरान पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच ही साहसिक गतिविधियों में भी खूब आनंद लिया। इसमें उन्होंने स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग, एटीवी और याक सवारी का भी मजा लिया।