फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Where the road is opening, the speed is slowing down due to debris

Kullu News: जहां खुल रही सड़क, वहां फिर मलबा आने से थम रही रफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 25 Aug 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Where the road is opening, the speed is slowing down due to debris
भूस्खलन और चट्टानें गिरने से आनी से बंजार, कुल्लू से मनाली तक सड़कें बंद
विज्ञापन

राणाबाग में भूस्खलन के बीच फंसी सेब से लदी गाड़ी
जार में पहाड़ी से गिरी चट्टान से बाल-बाल बची टैक्सी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में लगातार 45 घंटे तक हुई बारिश ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। आनी से बंजार, कुल्लू से मनाली तक जगह-जगह भूस्खलन और चट्टानें गिरने से सड़कें फिर से बंद हो गई हैं।
राणाबाग में सेब से लदी गाड़ी भूस्खलन में फंस गई। बंजार में गिरती चट्टानों से टैक्सी और राहगीर बाल-बाल बचे। ब्यास नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। इससे प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। जिले में अब तक 131 सड़कें और दर्जनों बिजली-पानी की योजनाएं प्रभावित हो चुकी हैं।
विज्ञापन

हाईवे-305 पर आवाजाही बंद रही। बंजार-गुशैणी मार्ग पर भी वाहन नहीं दौड़े। बाह्य सराज के राणाबाग के पास भूस्खलन की चपेट में आए करीब 300 मीटर के दायरे में सेब लेकर जा रही जीप फंस गई। पहाड़ी से चट्टानें गिरने से गाड़ी को नुकसान पहुंचा। चालक को जान बचाकर भागना पड़ा। गाड़ी बीच में ही फंस गई। शाम के समय बंजार में पहाड़ी से पत्थर व चट्टानें गिरने से सड़क पर खड़ी टैक्सी बाल-बाल बची। साथ ही राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई। दिनभर को लगातार बारिश होने से ढालपुर सहित अन्य बाजारों में रौनक गायब रही। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि बारिश से किसी तरह के जानमान का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
देवी-देवताओं से बारिश रोकने की गुहार
जिला प्रशासन के अनुसार भूस्खलन से जिले में 131 सड़कें बंद हैं। आनी से लेकर बंजार, कुल्लू और मनाली में बिजली के 52 ट्रांसफार्मर ठप हैं। कई पेयजल योजनाएं भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिला वासी बारिश रोकने के लिए देवी-देवताओं को याद कर रह रहे हैं।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed