फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students were given a message about river conservation.

Kullu News: विद्यार्थियों को नदियों के संरक्षण का दिया संदेश

Sat, 26 Sep 2026 04:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
Students were given a message about river conservation.
राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) के भूगोल विभाग में विश्व नदी दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नदियों के महत्व, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से नदियों को हो रहे नुकसान, प्लास्टिक प्रदूषण, औद्योगिक कचरे और घटते जल स्तर जैसी समस्याओं को दिखाया गया। इसके बाद महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शैफाली ने स्वच्छ नदी जागरूकता अभियान की शुरुआत की। स्वयंसेवकों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने और ब्यास नदी सहित स्थानीय जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. शैफाली ने कहा कि नदियां पृथ्वी की जीवनधारा हैं। जल स्रोतों और वनों का संरक्षण मानव जीवन के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नदी-नालों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नदियों में कूड़ा-कचरा न डालने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed