{"_id":"6744ad61d677a18e6c02f021","slug":"welcoming-the-winners-of-pantomime-and-drama-kullu-news-c-89-1-ssml1012-135552-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मूक अभिनय और नाटक के विजेताओं का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मूक अभिनय और नाटक के विजेताओं का स्वागत
Mon, 25 Nov 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 25 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश विश्वविद्यालय स्तरीय महोत्सव (ग्रुप-4) के दौरान मूक अभिनय में पहला और नाटक में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार सोमवार को कुल्लू कॉलेज पहुंचे। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. मनदीप शर्मा ने विद्यार्थियों का स्वागत किया।
कुल्लू के अटल सदन में ग्रुप चार की प्रतियोगिता 20 से 23 नवंबर तक हुई थी। इसमें कुल्लू काॅलेज के विद्यार्थियों ने मूक अभिनय में प्रदेश के 24 काॅलेजों को मात देकर पहला स्थान पाया। मूक अभिनय में निखिल, प्रेम पाल, साक्षी, सावित्री, सोनाली और हेमा का अभिनय सराहनीय रहा। नाटक में प्रदेश के 21 काॅलेजों ने भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा में कुल्लू काॅलेज की प्रस्तुति पंचम वेद को दूसरे स्थान के लिए चुना गया।
पंचम वेद राजस्थानी लोक संस्कृति पर आधारित नाटक है। इसमें कुल्लू काॅलेज के विद्यार्थियों ने कथानक, लाइट, साउंड और एक्शन के माध्यम से भ्रष्टाचार, शोषण और संवेदना के ज्वलंत मुद्दों को उजागर किया। अभिनय के दौरान संगीत विभाग के सहायक प्राेफेसर डाॅ. ठाकुर सेन ने वीणा वादन के दौरान पंडित विद्यासागर ने तबले पर संगत की थी। अलाप में मुख्य भूमिका क्षितिज की रही। सोमवार को सभी कलाकार विद्यार्थी महाविद्यालय पहुंचे। प्राचार्य डाॅ. मनदीप शर्मा को पुरस्कार में मिले ट्राॅफी सौंपी।
विज्ञापन
--