{"_id":"66eea19064b9d79a9703ab1e","slug":"welcome-of-winning-players-in-katrai-kullu-news-c-89-1-ssml1012-131329-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कटराईं में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कटराईं में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत
विज्ञापन
अंडर-19 छात्र वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में जीता खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले में अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं की टीम ने पहला स्थान पाया है। कुल्लू के खुन्न स्कूल में हुई प्रतियोगिता में कटराईं स्कूल की कबड्डी की टीम ने सभी मैच जीतकर फाइनल भी अपने नाम किया। स्कूल के विद्यार्थी राघव को पूरे टूर्नामेंट में कबड्डी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
इसी विद्यालय के तीन खिलाड़ियों राघव, ध्रुव और निहाल का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वाॅलीबाल में विद्यालय के अंशु और दिशांत ने मनाली जोन को पहला स्थान दिलाया। इसमें अंशु का चयन राज्य स्तर की टीम के लिए हुआ है।
कबड्डी टीम के खिलाड़ी राघव, ध्रुव, निहाल, अक्षत, मृदुल, गोपाल, ऋत्विक, आखिल, जावेद, मनश्रेय, अमन, आखिल और वॉलीबाल के खिलाड़ी अंशु, दिशांत तथा टीम के कोच विजय ठाकुर और लखन का विद्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानाचार्य मंगल चंद, कर्म चंद, धर्म चंद ठाकुर, राजेश ठाकुर सहित अन्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद