{"_id":"608172328ebc3e591351ebf4","slug":"weather-kullu-news-sml3681905186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई सड़कें ठप, आधा दर्जन बिजली के ट्रांसफार्मर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई सड़कें ठप, आधा दर्जन बिजली के ट्रांसफार्मर बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले में वीरवार को भी झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह के समय मौसम साफ बना रहा। दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली। चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। लगातार तीन दिन तक बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
राष्ट्रीय राजमार्ग तीन में जिया से रामशिला के बीच कई जगहों पर पत्थर गिरे हैं। बारिश का क्रम लगातार जारी है। ऐसे में पत्थरों को हटाया भी नहीं गया है। इसके साथ ही जिले में सात सड़कें भी बारिश के चलते बंद हो गई हैं। बिजली के छह ट्रांसफार्मर भी बारिश के कारण बंद हो गए हैं। इससे कई स्थानों में बत्ती गुल हो गई है।
इन ट्रांसफार्मर में बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए बिजली बोर्ड प्रयास कर रहा है। जिले में बारिश के कारण कच्ची सड़कों पर वाहन चलाना काफी जोखिम भरा हो गया है। ऐसे में निगम ने बस चालकों को हिदायत दी है कि वे सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही बसों का संचालन करें।
विज्ञापन
तीन दिन से पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से अप्रैल के तीसरे सप्ताह में दिसंबर महीने जैसी ठंड लौट आई है। वीरवार को भी लोग ठंड से बचने के लिए कोट और स्वैटर पहने हुए नजर आए।
उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए पर्यटकों की आवाजाही को अटल टनल रोहतांग की तरफ बंद ही रखा गया है। लोगों और पर्यटकों से आग्रह किया गया है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर न जाएं। आपदा की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन से संपर्क करें।