फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Water stopped on Chandrabhaga river, lake formed in Jobrang

चंद्रभागा नदी पर रुका पानी, जोबरंग में बनी झील

Tue, 16 Aug 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Water stopped on Chandrabhaga river, lake formed in Jobrang
लाहौल के जाहलमा नाले में बाढ़ से चंद्रभागा नदी का बहाव रुकने से भरा पानी।-संवाद - फोटो : Kullu
उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। भारी बारिश से लाहौल घाटी के जाहलमा नाले में बाढ़ आ गई। इसके पानी ने पहाड़ी को कटा दिया। इससे बड़ी मात्रा में मलबा आने के कारण चंद्रभागा नदी पर जोबरंग गांव के पास बड़ी झील बन गई।
विज्ञापन

इससे लोग सहम गए। झील के पानी में खेत और सेब के बगीचे जलमग्न हो गए। इससे लगभग 22 परिवारों का भारी नुुकसान हुआ है। इस भयानक बाढ़ से जोबरंग, जाहलमा और नालडा की चार हेक्टेयर जमीन कटाव की जद में आ गई है। इससे फसलों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब पांच बजे भारी बारिश हुई। इससे जाहलमा नाले में बाढ़ आ गई। इससे अफरातफरी मच गई। एलपी (ट्रक) और बस नाले की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। वे बाढ़ के समय पुल के समीप से गुजर रहे थे। इसी बीच दोनों गाड़ी के शीशे बाढ़ के बवंडर से उठे मलबे से टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ का पानी जाहलमा पुल तक भी पहुंचा हालांकि पुल सुरक्षित है। तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है। उन्होंने नुकसान का जायजा लिया है। जोबरंग पंचायत के पूर्व प्रधान सोम देव योगी ने बताया कि चंद्रभागा नदी का बहाव लगभग पांच घंटे तक अवरुद्ध रहा। इसके कारण जोबरंग गांव के नीचे चंद्रभागा नदी का बहाव झील में तबदील हो गया।

नुकसान की भरपाई करेगी सरकार : मारकंडा
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि जाहलमा नाले में आई बाढ़ से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई प्रदेश सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि वे सीएम जयराम ठाकुर को नुकसान के बारे में बताएंगे। सरकार प्रभावितों को मुआवजा देगी। मारकंडा ने कहा कि बाढ़ के कारण जाहलमा पंचायत में चार हेक्टेयर जमीन भू कटान की चपेट में आने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर उनके साथ उपमंडलाधिकारी उदयपुर निशांत तोमर, नायब तहसीलदार शांता कुमार और भू-राजस्व विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

लाहौल में मंत्री डा रामलाल मारकंडा जोवरंग, जसरथ,हालिंग और जाहलमा नाले के बाढ़ से चिनाव की धारा अव?

लाहौल में मंत्री डा रामलाल मारकंडा जोवरंग, जसरथ,हालिंग और जाहलमा नाले के बाढ़ से चिनाव की धारा अव?- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed