फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Water started freezing due to increase in cold in DecemberWater started freezing due to increase in cold in December

Kullu News: दिसबंर में ठंड बढ़ने से जमने लगा पानी

Thu, 05 Dec 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 05 Dec 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Water started freezing due to increase in cold in DecemberWater started freezing due to increase in cold in December
कुल्लू। दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम के समय काफी अधिक ठंड महसूस की जा रही है। रात के समय पारा शून्य से नीचे जाने के कारण पानी जमने लगा है।
विज्ञापन

कुल्लू जिले के मनाली, खराहल, लगघाटी, पार्वती वैली, सैंज और बंजार के ऊंचाई वाले ग्रामीण इलाकों में पाला पड़ने के साथ पानी जम रहा है। ऐसे में सुबह और शाम के समय लोग घरों में दुबककर रह गए हैं। आने वाले दिनों में ठंड में और अधिक इजाफा होने की उम्मीद है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग सुबह और शाम के समय कम ही निकल रहे हैं। ढालपुर के मैदान में भी जहां मालरोड पर शाम के समय खूब चहल-पहल रहती थी, अब शाम के समय सन्नाटा पसर रहा है। बाजार में 8:00 से 8:30 बजे तक खुली रहने वाली दुकानें भी अब 7:00 बजे बंद होने लगी हैं। हालांकि, ठंड से बचने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोग तंदूर का सहारा ले रहे हैं। शहरी क्षेत्रों म लोग अलाव के साथ हीटर भी जला रहे हैं। बहरहाल, कुल्लू में अभी बर्फबारी होने का इंतजार है। इसके बाद ही लोगों को शुष्क ठंड से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed