{"_id":"64a1b982d81691ba410c6714","slug":"water-atms-became-showpiece-in-kullu-city-kullu-news-c-89-1-klu1001-2025-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू शहर में शोपीस बने 32 लाख रुपये का वाटर एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू शहर में शोपीस बने 32 लाख रुपये का वाटर एटीएम
Sun, 02 Jul 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। शहर के 11 वार्डों में लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए वाटर एटीएम चालू होने से पहले ही खराब हो गए हैं। चार सालों से इन वाटर एटीएम में एक रुपये में एक लीटर शुद्ध पेयजल नहीं मिल पाया है। ढालपुर चौक के समीप बने वाटर एटीएम को छोड़कर अधिकतर शुरू ही नहीं हुए। कुल्लू शहर में अमृत योजना के तहत करीब 32 लाख रुपये खर्च कर 11 वाटर एटीएम लगाए गए थे।
नगर परिषद कुल्लू अमृत योजना के तहत लगाए गए इस वाटर एटीएम को सुचारू ही नहीं कर पाई। अब कई वाटर एटीएम खराब हो चुके हैं। नगर परिषद कुल्लू की ओर से खराब हुए वाटर एटीएम को ठीक करने के लिए जल शक्ति विभाग कहा गया था। मगर जल शक्ति विभाग की ओर से दलील दी गई है कि इसके लिए फिलहाल बजट नहीं है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि वाटर एटीएम को कौन ठीक करेगा।
शहर में वाटर एटीएम की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। ढालपुर में कोर्ट परिसर के पास बने एटीएम को यहां से हटा दिया गया है। सरवरी पुल के पास बनाए गए वाटर एटीएम को लोगों ने सामान रखने का अड्डा बना दिया है। कॉलेज चौक के पास वाटर एटीएम किसी पुरानी मशीन से कम नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में लोगों ने नगर परिषद पर कई तरह के सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। लोग इसकी वाटर एटीएम में हुई पैसे की बरबादी के लिए जांच की मांग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित ने कहा कि खराब पड़े वाटर एटीएम में से चार को ठीक कर दिया गया है। इनमें लोगों को पानी की सुविधा भी मिल रही है। अन्य को भी जल्द ठीक किया जाएगा। वाटर एटीएम में सेंसर वाला पार्ट अब हटा दिया है। अब वाटर एटीएम में अब सीधे टूटी से पानी मिल रहा है।
वाटर एटीएम चलाने में नप रही नाकाम : जोगिंद्र
शहरवासी जोगिंद्र ने कहा कि नगर परिषद ने वाटर एटीएम तो स्थापित कर दिए। मगर इनका रखरखाव नहीं कर पाई। नगर परिषद क्षेत्र में आधे से ज्यादा वाटर एटीएम बंद पड़े हैं। वाटर एटीएम महज शोपीस बन गए हैं, जो सिर्फ पैसों की बर्बादी को दर्शा रहे हैं। इस दिशा में उचित कदम उठाने चाहिए।
किसी और को दिया जाए जिम्मा : गुमान
गुमान सिंह ने कहा कि अगर नगर परिषद वाटर एटीएम चलाने में असमर्थ है तो उन्हें यह जिम्मा किसी और को सौंप देना चाहिए, ताकि लोगों को वाटर एटीएम का फायदा मिल सके। लाखों रुपये खर्च करके स्थापित किए गए वाटर एटीएम में पानी न मिलना नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।