{"_id":"65e9a43e30b1a0b49001c9f1","slug":"waited-in-queues-to-get-prescription-made-then-found-out-doctor-will-not-come-patients-disappointed-kullu-news-c-89-1-ssml1015-118285-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाइनों में लगकर पर्ची बनवाई, फिर पता चला नहीं आएंगे डाॅक्टर, मरीज मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाइनों में लगकर पर्ची बनवाई, फिर पता चला नहीं आएंगे डाॅक्टर, मरीज मायूस
Thu, 07 Mar 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में सभी चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर रहे। हिमाचल प्रदेश चिकित्सक संघ के आह्वान पर किया गया यह सामूहिक अवकाश मरीजों के लिए आफत बना। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आपातकालीन सेवाओं के अलावा अन्य सभी चिकित्सकीय सेवाएं पूरा दिन ठप रहीं। चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर रहे और सैकड़ों मरीज उपचार करवाने के लिए भटकते रहे।
दिन वीरवार। समय सुबह 09:00 बजे। स्थान क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू। मरीज आना शुरू हो गए हैं। 10:00 बजे तक अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। 11:30 बजे तक करीब 100 मरीजों का पंजीकरण किया गया, लेकिन इंतजार और पूछताछ करने पर पता चला कि चिकित्सक नहीं आएंगे। इससे मरीजों की परेशानी और बढ़ी।
अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर करीब 400 मरीज पहुंचे, लेकिन अवकाश की जानकारी मिलने पर पंजीकरण नहीं करवाया। अस्पताल के ट्रामा सेंटर में सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक मरीजों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में भी उन्हीं मरीजों का उपचार करने को प्राथमिकता दी गई, जिन्हें आपातकालीन स्थिति में उपचार के लिए लाया गया। ट्रामा सेंटर में पूरा दिन करीब 120 मरीजों का उपचार किया गया। इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश ने कहा कि अस्पताल के चिकित्सकों ने सामूहिक अवकाश की पूर्व सूचना दी थी। मरीजों की सुविधा के लिए ट्रामा सेंटर में आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं और टेस्ट सुविधा भी जारी रखी गई थी।
...
रोज-रोज नहीं लगा सकती कुल्लू के चक्कर
सुबह कड़ाके की ठंड के बीच उपचार करवाने के लिए घर से कुल्लू अस्पताल के लिए आई। लाइन में खड़े रहकर पंजीकरण करवाया। ओपीडी में पहुंचने पर पता चला कि आज चिकित्सकों की हड़ताल पूरा दिन है। अब अपना उपचार किसी निजी अस्पताल या क्लीनिक में करवाना पड़ेगा। बुजुर्ग होने के कारण रोज-रोज कुल्लू के चक्कर नहीं लगा सकती।
-नीरू देवी, निवासी शंगचर
...
उपचार को लग रहे कई दिन
खराब मौसम के बीच सैंज से कुल्लू उपचार करवाने आई हूं, लेकिन 40 किलोमीटर दूर आकर भी अस्पताल में चिकित्सकों का न मिलना परेशानी ओ और बढ़ा रहा है। एक दिन में उपचार और टेस्ट तो पहले ही हड़ताल के कारण नहीं हो रहे थे। अब सामूहिक अवकाश से मरीजों को उपचार के लिए दो दिन का इंतजार करना होगा। उपचार के लिए कई दिन लग रहे हैं।
-नम्रता, निवासी सैंज