{"_id":"6ad226e24defcc8d560f4a8f","slug":"vyas-rishi-and-chotru-nag-will-depart-tomorrow-for-dussehra-kullu-news-c-89-1-ssml1012-189535-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दशहरा के लिए कल रवाना होंगे व्यास ऋषि और चोतरू नाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दशहरा के लिए कल रवाना होंगे व्यास ऋषि और चोतरू नाग
विज्ञापन
कुल्लू में दशहरा उत्सव के लिए सजने लगा ढालपुर मैदान।-संवाद
विज्ञापन
20 अक्तूबर की शाम ढालपुर में अस्थायी शिविरों में विराजेंगे दोनों देवता
पहले घियागी फिर भुंतर में एक ब्रह्म भोज में शामिल होंगे देवता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में शामिल होने के लिए बाह्य सराज की रघुपुर घाटी के देवता व्यास ऋषि और चोतरू नाग 18 अक्तूबर को कुल्लू के लिए रवाना होंगे। दोनों देवता पारंपरिक देवयात्रा के साथ दशहरा उत्सव में भाग लेने पहुंचेंगे।
20 अक्तूबर की शाम को ढालपुर में अपने अस्थायी शिविरों में विराजमान होंगे। दशहरा को लेकर देव समाज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। देवताओं के मुख मोहरों और वाद्य यंत्रों को भी सजा दिया गया है।
विज्ञापन
देवता व्यास ऋषि 18 अक्तूबर को अपने देवालय कुंईर से पूरे लाव-लश्कर के साथ कुल्लू के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा के पहले दिन देवता का पड़ाव घियागी में होगा। इसके बाद 19 अक्तूबर को देवता भुंतर के समीप एक गांव में पहुंचेंगे। यहां एक भक्त के घर देवता का ठहराव होगा। इस दौरान देवता चोतरू नाग भी उनके साथ रहेंगे।
विज्ञापन
20 अक्तूबर को सुबह भोजन के बाद दोनों देवता कुल्लू के लिए रवाना होंगे। यात्रा पूरी करने के बाद शाम को ढालपुर पहुंचकर अपने-अपने अस्थायी शिविरों में विराजमान होंगे। इसके साथ ही दोनों देवताओं की दशहरा उत्सव में भागीदारी की परंपरा आगे बढ़ेगी।
देवता व्यास ऋषि के कारदार इंद्र सिंह और सचिव ठाकुर दास वर्मा ने बताया कि दशहरा में भाग लेने के लिए देवता के मुख्य कारकूनों की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें देवयात्रा की तैयारियों और उत्सव में भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। देव समाज ने यात्रा की व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। अब देवता 18 अक्तूबर को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कुल्लू दशहरा के लिए प्रस्थान करेंगे।

कुल्लू में दशहरा उत्सव के लिए सजने लगा ढालपुर मैदान।-संवाद

कुल्लू में दशहरा उत्सव के लिए सजने लगा ढालपुर मैदान।-संवाद