{"_id":"6ad2303804e8d6c4b70edc86","slug":"traffic-arrangements-will-change-starting-today-kullu-news-c-89-1-ssml1015-189565-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आज से बदलेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आज से बदलेगी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
18 स्थानों पर मिलेगी पार्किंग सुविधा
नो-पार्किंग, टो-अवे प्रतिबंध रहेगा लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जिला दंडाधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने 17 अक्तूबर से आठ नवंबर तक यातायात संबंधी आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार ढालपुर चौक से कॉलेज गेट तक वाहनों की आवाजाही क्षेत्रीय अस्पताल सड़क से होगी, जबकि कला केंद्र सड़क बंद रहेगी। फोरलेन से सरवरी जाने वाले वाहन बैली ब्रिज या भूतनाथ पुल का उपयोग करेंगे। 21 से 28 अक्तूबर तक लगवैली से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
18 अक्तूबर से आठ नवंबर तक निर्धारित प्रमुख सड़कों पर नो-पार्किंग और टो-अवे प्रतिबंध लागू रहेगा। प्रशासन ने शहर में 18 पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। इनमें करीब 2,000 वाहनों को खड़ा करने की सुविधा होगी। इनमें वन विभाग मैदान, पशु मैदान, विपाशा मार्केट, सब्जी मंडी, डीएवी स्कूल मैदान मोहल और शांगरी बाग सहित अन्य स्थान शामिल हैं।
वहीं, 20 से 28 अक्तूबर तक राइट बैंक पर भुंतर के सैनिक चौक से रामशिला गैमन पुल तक माल चढ़ाने-उतारने का समय रात 12 से सुबह सात बजे तक रहेगा। इस अवधि में उत्सव के लिए तैनात विशेष बसों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। कॉलेज गेट के समीप पशु मैदान में अस्थायी बस अड्डा भी 17 अक्तूबर से आठ नवंबर तक संचालित होगा। जिला दंडाधिकारी ने लोगों से सड़कों पर वाहन पार्क न करने और यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।