फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Voting oath administered to voters

Kullu News: मतदाताओं को दिलाई मतदान की शपथ

Sat, 13 Apr 2024 03:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:51 PM IST
विज्ञापन
Voting oath administered to voters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कुल्लू में नए मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। आईटीआई में शनिवार को स्वीप के तहत मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों प्रशिक्षुओं को मतदान करने का महत्व बताया गया। साथ ही आगामी चुनाव में मताधिकार का उपयोग करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी कुल्लू रमन जैन ने प्रशिक्षुओं और शिक्षकों को मतदान के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में सभी योग्य मतदाताओं का मतदान करना आवश्यक है। इससे लोकतंत्र में मजबूती और पारदर्शिता बनी रहती है। वहीं, नशा मुक्ति केंद्र की डॉ. अपूर्वा ने प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा एक धीमा जहर है, जो कई जिंदगियों को तबाह कर चुका है। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक एवं स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. लाल सिंह, सुनील, प्रीतम, अमन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed