{"_id":"64fdfcb2d965365eb20b9e49","slug":"volvo-buses-will-run-from-patlikuhal-from-today-kullu-news-c-89-1-ssml1012-6706-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आज से पतलीकूहल से चलेंगी वोल्वो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आज से पतलीकूहल से चलेंगी वोल्वो बसें
Sun, 10 Sep 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। पंडोह से सीधे मंडी तक वोल्वो बसें चलाने की मंडी प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद एचआरटीसी कुल्लू ने अपने फैसले में बदलाव किया है। अब 11 सितंबर से पतलीकूहल से ही वोल्वो बसें चलेंगी। एचआरटीसी कुल्लू ने रविवार से ही मंडी से वोल्वो बसें चलाने का फैसला लिया था। अब पतलीकूहल से बसें चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
एचआरटीसी ने इसका शेड्यूल भी तय कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 3 पतलीकूहल से मनाली के बीच क्षतिग्रस्त होने के कारण बसों का संचालन पतलीकूहल से किया जाएगा। बसें सुबह, दोपहर और शाम के समय लंबे रूटों पर निकलेंगी। जिला कुल्लू से ही वोल्वो बसों का संचालन होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
जिला मंडी प्रशासन ने पथ परिवहन निगम को पंडोह कैंची मोड़ होकर अस्थायी सड़क से वोल्वो बसों को चलाने की अनुमति प्रदान की है। इसके बाद निगम ने भी बसों को पतलीकूहल से दौड़ानें की तैयारी पूरी कर दी है। निगम के मंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि वोल्वो बसों का संचालन मंडी बस अड्डा के बजाय पतलीकूहल से किया जाएगा।
विज्ञापन
....
पतलीकूहल से ये रहेगी समय-सारिणी
पतलीकूहल-चंडीगढ़ सुबह 8, 10 और शाम 5:30 बजे
पतलीकूहल-दिल्ली दोपहर 3, 4 बजे, शाम 4:45 और 5 बजे
पतलीकूहल-हरिद्वार दोपहर बाद 04:30 बजे