फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Volvo bus will run on Keylong-Delhi route from July 1,Volvo bus service will start from tribal area for the first time, will run from Keylong at 2 pm, kullu news

एक जुलाई से केलांग-दिल्ली रूट पर दौड़ेगी वोल्वो बस

Tue, 29 Jun 2021 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Volvo bus will run on Keylong-Delhi route from July 1,Volvo bus service will start from tribal area for the first time, will run from Keylong at 2 pm, kullu news
कुल्लू। एक जुलाई से हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा लंबे रूटों पर बस सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इसी कड़ी में अटल टनल रोहतांग होकर केलांग-दिल्ली रूट पर वोल्वो बस दौड़ेगी। केलांग-दिल्ली के बीच पहली बार वोल्वो बस सेवा शुरू की जा रही है। इससे पहले वोल्वो बसें मनाली तक ही जाती थीं। यह पहली बार है कि अटल टनल रोहतांग के उस पार से भी वोल्वो बसें अब सीधे दिल्ली का रुख करेंगी। हालांकि वोल्वो बस दोपहर दो बजे केलांग से चलेगी। शाम 6:30 बजे का समय मनाली का रहेगा। शाम के समय 8:20 बजे पर यह बस कुल्लू पहुंचेगी। वोल्वो में मनाली से प्रति सवारी किराया 2240 रुपये निर्धारित किया गया है। केलांग से दिल्ली के बीच यह किराया 2350 रुपये होगा। वोल्वो बस शुरू होने से मनाली व लाहौल-स्पीति जिला के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

लाहौल से दिल्ली, चंडीगढ़ जाने वाले अब वोल्वो बस में जा सकेंगे। इसके साथ दिल्ली से भी पर्यटक वोल्वो बस के माध्यम से लाहौल में प्रवेश कर सकेंगे। पर्यटकों को इससे पहले वोल्वो बसें मनाली तक ही छोड़ती थी। इसके आगे उन्हें छोटे वाहनों में जाना पड़ता था। लेह की तरफ जाने वाले पर्यटक भी केलांग से दूसरे दिन लेह तक पहुंच सकते हैं। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र नारंग ने कहा कि एक जुलाई से केलांग-मनाली के बीच वोल्वो बस सेवा शुरू की जा रही है। जिसका लाहौल के लोगों और पर्यटकों को फायदा मिलेगा। निगम ने वोल्वो बस चलाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed