{"_id":"6750928164c62588bf0acd34","slug":"volunteers-are-learning-the-tricks-of-rescue-in-beas-kullu-news-c-89-1-klu1001-136210-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ब्यास में रेस्क्यू करने के गुर सीख रहे स्वयंसेवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ब्यास में रेस्क्यू करने के गुर सीख रहे स्वयंसेवी
Wed, 04 Dec 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। देश के सात राज्यों में अब आपदा के समय में स्वयंसेवी भी लोगों की मदद कर सकेंगे। कुल्लू के राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी में 70 युवा आपदा के गुर सीख रहे हैं। मनाली के अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के तत्वावधान में छतीसगढ़, महाराष्ट्र, वेस्ट बंगाल, उत्तरप्रदेश, पुडुचेरी, कर्नाटक और झारखंड से स्वयंसेवी प्रशिक्षण लेने पहुंचे हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी के अनुदेशक गिमनर सिंह ने बताया कि सभी युवाओं को बहते पानी में तैराकी करना सिखाया गया। क्याकिंग के माध्यम से रेस्क्यू करना और पहाड़ पर चढ़ने की तकनीक सिखाई गई। युवाओं को सभी प्रकार की बारीकियां सिखाई जा रही हैं, जिससे मुश्किल समय में वे अपना कौशल दिखा सकें। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं का टेस्ट लिया जाएगा। इसमें पास होने के बाद संस्थान प्रमाण पत्र भी जारी करेगा। प्रशिक्षण हासिल कर रहीं कीर्ति, पुरुषोत्तम कुमार और दिव्या भारती ने कहा कि यह उनके लिए बिल्कुल अलग अनुभव है। प्रशिक्षण में हर दिन नया सीखने को मिल रहा है। संवाद