फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vishwa Jagriti Mission will provide training to youth in hotel industry

Kullu News: विश्व जागृति मिशन युवाओं को देगा होटल उद्योग का प्रशिक्षण

Wed, 26 Nov 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 26 Nov 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Vishwa Jagriti Mission will provide training to youth in hotel industry
कुल्लू। विश्व जागृति मिशन युवाओं को होटल उद्योग प्रबंधन को लेकर निशुल्क प्रशिक्षण देगा। विश्व जागृति मिशन, कुल्लू मंडल के प्रधान पवन गुप्ता ने बताया कि सामाजिक दायित्वों के तहत एक विशेष सीएसआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के जरूरतमंद युवाओं को होटल उद्योग में पेशेवर प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान भोजन और रहने की व्यवस्था भी होगी। उन्होंने कहा कि खास बात यह है कि प्रशिक्षण के बाद इंटर्नशिप और प्लेसमेंट भी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

छह महीने तक दिए जाने वाले इस प्रशिक्षण में 2 महीने तक अकादमिक कक्षाएं लगाई जाएंगी और 4 महीने में प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 18 से 24 वर्ष तक के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। रिसेप्शन, हाउसकीपिंग, किचन हेल्पर, वेटर, अन्य होटल सेवाएं प्रशिक्षण का क्षेत्र रहेगा और यह प्रशिक्षण आनंद वर्धन रिज़ॉर्ट्स, घुड़दौड़ में दिया जाएगा। प्रशिक्षण जनवरी से जून 2026 तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि आवेदन आने के बाद उन युवाओं को एक रिफंडेबल राशि जमा करनी होगी जो कोर्स पूरा होने के बाद वापस दी जाएगी।
युवाओं से 20 हजार और युवतियों से 10 हजार रुपये लिए जाएंगे। यह राशि इसलिए ली जा रही है ताकि आवेदन की सीट प्रशिक्षण प्राप्त करने तक पक्की मानी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed