फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Virshu fair will start from New Samvat

Kullu News: नव संवत से शुरू होंगे विरशू मेले

Sat, 06 Apr 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 06 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Virshu fair will start from New Samvat
तैयारियों में जुटे लोग, महिलाएं करेंगी लालड़ी नृत्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में नव संवत से विरशू मेलों का दौर शुरू हो जाएगा। 9 अप्रैल को नव संवत के दिन के सालभर का भविष्यफल सुनाया जाएगा। इसके साथ ही विरशू मेलों का आगाज भी होगा। इस दौरान महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर लालड़ी नृत्य करेंगी। लालड़ी नृत्य मेले का आकर्षण होगा।
शमशी में 9 अप्रैल को लालड़ी नृत्य किया जाएगा। 13 को भ्रैंण, 14 को जिया गांव में भी लालड़ी नृत्य किया जाएगा। गाहर और काइस में विरशू मेले होंगे। कशावरी फाटी के दनोगी में भी विरशू मेला होगा। खराहल के लारी में भी विरशू मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। कई अन्य स्थानों पर भी विरशू मेले मनाए जाएंगे।
विज्ञापन

मेलों की तैयारियों में लोग जुट गए हैं। मेले में आने वाले मेहमानों की खूब खातिरदारी की जाएगी। विरशू मेलों को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। इस संबंध में जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष एवं माता दशमी वारदा के कारदार दोत राम ठाकुर ने कहा कि काइस विरशू में माता दशमी वारदा और देवता ब्रिंडू के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ेंगे। विरशू मेले में देव परंपरा का भी निर्वहन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed