फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Stop the lottery and provide employment to the youth: Shourie

लॉटरी बंद कर युवाओं को रोजगार दे रोजगार : शौरी

Thu, 03 Sep 2026 03:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
Stop the lottery and provide employment to the youth: Shourie
विधानसभा सत्र में विधायक ने उठाया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मानसून सत्र के दौरान बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने प्रदेश सरकार पर युवाओं के रोजगार के मुद्दे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार से लॉटरी और जुए को बढ़ावा देने के बजाय प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। चार साल बीतने के बाद प्रदेश का युवा अपने इसी चुनावी वादे का जवाब मांग रहा है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी चाहिए, लॉटरी नहीं। भविष्य चाहिए, जुए का सहारा नहीं। सरकार को केवल वादे करने के बजाय युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। विधायक ने प्रदेश सरकार से चुनावी वादा पूरा करते हुए पांच लाख रोजगार का हिसाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो चुका है और रोजगार के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed