{"_id":"6967c68fd0795b48510e3797","slug":"villagers-brought-forest-fire-under-control-kullu-news-c-89-1-klu1002-166588-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जंगल की आग पर ग्रामीणों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जंगल की आग पर ग्रामीणों ने पाया काबू
Wed, 14 Jan 2026 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 14 Jan 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के शफाडी के साथ लगते जंगल में आग भड़क गई। इसे स्थानीय लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में दो स्थानों पर आग की घटनाएं पेश आई हैं। इसमें पहले शफाडी के ऊपर मंगलवार शाम को पेश आई। यह आग तेजी से गांव की ओर बढ़ रही थी। इसके चलते तुंग और दाला गांव के युवाओं ने देर रात 11 बजे तक कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। उसके बाद बुधवार सुबह एक बार फिर गांव के नीचे से जंगल में आग भड़क गई। उसके बाद फिर से ग्रामीणों ने जंगल पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया। स्थानीय निवासी किशोरी लाल ने बताया कि जंगल में दो स्थानों में आग की घटना पेश आई जिसे समय रहते गांव के लोगों ने काबू पाया अन्यथा गांव की ओर बढ़ती आग से काफी नुकसान होने का डर बना हुआ था। संवाद