फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vigilance team reached Panchayat Secretary's house, caught 98 bags of government cement

Kullu News: पंचायत सचिव के घर पहुंची विजिलेंस की टीम, 98 बैग सरकारी सीमेंट पकड़ा

Mon, 18 Mar 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Vigilance team reached Panchayat Secretary's house, caught 98 bags of government cement
बंजार में देऊठा में पकड़ा गया सरकारी सीमेंट
बंजार (कुल्लू)। विजिलेंस की टीम ने बंजार में एक पंचायत सचिव के निर्माणाधीन मकान से सरकारी सीमेंट के 98 बैग बरामद किए हैं। इसके अलावा मौके से सीमेंट के 27 बैग खाली मिले हैं। विजिलेंस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुल्लू विजिलेंस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। विजिलेंस कुल्लू टीम के इंस्पेक्टर कुलवंत और एसआई प्रकाश चंद के नेतृत्व में टीम उपमंडल बंजार के एक निर्माणाधीन मकान के पास पहुंची। जांच में सरकारी सीमेंट के 98 बैग मिले। सरकारी कर्मचारी के घर के निर्माण में सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल होने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बंजार की देउठा पंचायत की महिला सचिव के घर में लेंटर डालने में यह सीमेंट इस्तेमाल हो रहा था। मौके पर पहुंची विजिलेंस की टीम को देखकर हर कोई दंग रह गया। टीम ने सीमेंट के 98 बैग के साथ खाली 27 बैग भी कब्जे में लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी विजिलेंस कुल्लू अजय कुमार ने बताया कि विजिलेंस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंचायत सचिव के घर निर्माण में सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल हो रहा है। टीम ने मौके पर जाकर सीमेंट बरामद किया है। कहा कि पंचायत सचिव कविता और उनके पति महेंद्र सिंह निवासी बंजार जिला कुल्लू के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 411, 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सरकारी सीमेंट यहां कैसे पहुंचा, इसका भी पता लगाया जा रहा है। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

........

पंचायत सचिव के घर सरकारी सीमेंट के बैग मिले हैं। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। यहां सरकारी सीमेंट कैसे पहुंचा, किसने मुहैया करवाया, इसकी भी पड़ताल की जाएगी।
-अजय कुमार, डीएसपी विजिलेंस कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed